अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: अररिया, विधि संवाददाता।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पहली अक्टूबर (बुधवार) को सदर अस्पताल, अररिया में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच सह नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के अवर न्यायाधीश सह सचिव रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता संघ अररिया को सूचित किया गया है।प्राधिकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त शिविर के सफल आयोजन हेतु सिविल सर्जन अररिया द्वारा चिकित्सकों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें फिजिशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया में एक चौथाई से अधिक बुजुर्गों की आ...