आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: - स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से कार्यक्रम का होगा आगाज - वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जायेंगे संपूर्ण कार्यक्रम आरा, हमारे संवाददाता। आज मंगलवार 10 नवंबर को भोजपुर अपना 54वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले की भांति इस साल भी खेलकूद और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जिले का स्थापना दिवस समारोह मनेगा। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। डीडीसी अरुण प्रकाश को सम्पूर्ण कार्यक्रमों के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से कार्यक्रम का आगाज होगा। साथ ही ब्लू रोशनी से कलेक्ट्रेट और अन्य सरक...