आरा, जुलाई 22 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड की खननी कला पंचायत के डोमनडीहरा गांव के बधार में करीब 400 से 500 एकड़ जमीन में हुए जलजमाव का अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सोन नहर प्रमंडल रामनगर और पीरो व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पीरो के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कई जगहों पर स्थानीय ग्रामीणों ने करहा का अतिक्रमण कर पाट दिया है और आरडब्ल्यूडी की सड़क बन रही है। उसमें भी पर्याप्त पानी निकालने की व्यवस्था नहीं की गई है। डोमन डेरा की बाईं ओर स्थित खेत में नहर से भी अतिरिक्त पानी आ रहा है। डोमन डीहरा के दाहिनी तरफ के खेतों का पानी आरडब्ल्यूडी के रोड में बने साइफन से नहीं निकल पा रहा है । इस कारण 400-500 एकड़ खेतों में जलजमाव की समस्या बनी है। विस्तृत कार्ययोजना बनाने ...