Ara News: 315 पीस अंग्रेजी शराब बरामद
आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने 315 पीस अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ करनामेपुर-लालू डेरा रोड पर एक बाइक सवार को 200 एमएल की 315 पीस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 63 लीटर है। पुलिस ने उक्त अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने शराब धंधेबाज नीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह लालू डेरा के सुमेश्वर यादव का पुत्र बताया जाता है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। ----- वारंटी गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ एक वारंटी परस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.