Ara News: 24 घंटे में देनी होगी प्राथमिक जख्म रिपोर्ट, देरी पर सीएस सख्त
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: समय पर प्रतिवेदन नहीं मिलने से अभियुक्तों को जमानत मिलने की बढ़ रही आशंका रिपोर्ट पर डॉक्टर का नाम, हस्ताक्षर, पदनाम, तारीख और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर में जख्म प्रतिवेदन और प्राथमिक चोट रिपोर्ट देने में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से न्यायालय में मुकदमों की पैरवी प्रभावित होने और अभियुक्तों को जमानत मिलने की आशंका को देखते हुए सिविल सर्जन ने जिले के सभी अस्पतालों के उपाधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब जख्म प्रतिवेदन तैयार होने के 24 घंटे के भीतर संबंधित अनुसंधानकर्ता (आईओ) अथवा थाने को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। निर्देश के अनुसार, सभी चिकित्सा पदाधिकारी अपने अधीनस्थ डॉक्टरों से इसका अनुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.