आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: -कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया तस्कर -मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की सूचना पर मिली सफलता आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कोईलवर थाने की पुलिस ने स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पटना के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के इनपुट पर उसे शनिवार की शाम कोईलवर थाने के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्कर पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना नदी नया टोला निवासी राम निवास राय का पुत्र मोनू कुमार है। उसके पास से 226.20 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से रविवार को प्रेस बयान के जरिए स्मैक की ब...