आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: नवादा थाना क्षेत्र के पीर बाबा मोड़ के समीप गुरुवार की रात पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर तस्कर के पास से 1880 रुपये नगद बरामद, आधार कार्ड, बाइक और मोबाइल जब्त असम के दीमापुर से गांजे की खेप लेकर आ रहे दोनों तस्कर, बेचने जाने के दौरान धराया आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा thाने की पुलिस ने गांजे की खेप और नगद रुपये के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पीर बाबा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 20 किलो गांजा, 1880 रुपए नगद, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है। एक बाइक भी जब्त की गयी है। हालांकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- छह किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त पकड़ी गई तस्कर की पहचान गिरफ्तार तस्कर यूपी के बलिया जिला...