आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने 192 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ आरा-बक्सर फोरलेन एन एच 922 से सटे तेतरिया मोड़ की तरफ जाने वाली पीसीसी सड़क पर से 192 लीटर देसी शराब और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस को देख शराब धंधेबाज शराब और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इस संबंध में शाहपुर थाना में दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...