आरा, जुलाई 24 -- Ara News: - कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे लोग - खुद के मोबाइल से फोन और वॉट्सएप कर तुरंत समस्या हल करने का फरमान जारी किया - जिले के अंचल, प्रखंड और थाने से निराशा के बाद पहुंचे लोगों को मिला न्याय, ऑन द स्पॉट निष्पादन से राहत आरा, हमारे संवाददाता। 13 वर्षों बाद डीएम ने एक फोन ने पीरो के अगिआंव बाजार के रहने वाले स्थानीय प्रशासन से निराश राजू को शुक्रवार को न्याय दिला दिया। इनकी खरीदगी जमीन पर दूसरे का अवैध कब्जा था। इसी तरह से महीनों से परेशान जिले के बड़हरा प्रखंड के नेकनाम टोला की विधवा सावित्री को भी एक ही फोन में पेंशन योजना का लाभ मिल गया। अवसर था कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार का। यहां राजू और सावित्री जैसे 54 लोग पहुंचे थे। इनकी समस्याएं हल हुईं। य...