आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: बड़हरा। जदयू के 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने सिन्हा, सोहरा-त्रिभुवानी, बलुआ, नरगदा, पीपरपांती, सलेमपुर, अचरज के टोला, गुंडी और बभनगंवा में लोगों से संपर्क कर छह सितंबर को सरैया हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता शामिल होंगे। मौके पर भोला शंकर पाल, ठाकुर प्रसाद साह, छोटू उपाध्याय, जीतेन्द्र कुशवाहा, शम्भू प्रसाद पासी, पूर्व मुखिया धर्मराज कुशवाहा और राम सुंदर प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे। यह भी ...