आरा, जुलाई 7 -- Ara News: आरा, हि.सं। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के गेट पर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें नवादा थाना क्षेत्र के बाइपास रोड जवाहर टोला निवासी श्याम प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार और श्री टोला निवासी जयराम पासवान के पुत्र गुप्तेश्वर कुमार शामिल हैं। राजेश कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है।

घटना का विवरण बता दें कि सोमवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी होमगार्ड जवान रुपेश रंजन सोमवार की सुबह प्राइवेट बस स्टैंड में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक चालक की ओर से अपने ई-रिक्शा को बस स्टैंड गेट के सामने खड़ा कर दिया गया था। होमगार्ड जवान की ओर से चालाक को ई-रिक्शा हटाने को कहने पर विवाद हो गया था।

मारपीट...