Ara News: होमगार्ड की मौत में साथी जवान पर हत्या का केस
आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: आरा। संदेश थाने में गोली लगने से होमगार्ड की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। होमगार्ड मोनल कुमार राय के भाई धीरज कुमार राय के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसमें होमगार्ड के साथी जवान रितु राज को नामजद किया गया है। आरोपित होमगार्ड रितु राज सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी चेंगन साह का पुत्र है। घटना के बाद वह फरार हो गया है। हालांकि प्राथमिकी में हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 11 अक्टूबर की रात करीब पौने 11 बजे फोन से सूचना मिली कि संदेश थाने में पोस्टेड उनके भाई मोनल कुमार राय को गोली लगी है। उसका इलाज आरा के डॉक्टर विकास सिंह के अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बाद में पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.