आरा, जुलाई 21 -- Ara News: -1100 से 5100 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई कोईलवर, एक संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में हरवंश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतर स्थान हासिल किया, जिसके लिए आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से उन्हें मंगलवार को 1100 से 5100 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के मेधावियों को किया सम्मानितसम्मानित विद्यार्थियों सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सलोनी कुमारी, बसंती कुमारी, पूजा कुमारी, संयुक्ता कुमारी, ध्रुप कुमार एवं विष्णु कुमार शामिल हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को चेक वितरित करते हुए कहा कि हि...