आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: शिव-पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की करेंगी कामना, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ आरा/बिहिया, निज संवाददाता। हरितालिका तीज व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं का उत्साह चरम पर है। नहाय-खाय के साथ रविवार से शुरू हुआ तीज पर्व सोमवार को निर्जला व्रत और शिव-पार्वती की आराधना के साथ मुख्य रूप से मनाया जाएगा। व्रती महिलाएं पति की लंबी आयु, संतान सुख और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूरे दिन जल ग्रहण नहीं करेंगी। मंगलवार की सुबह दान-पुण्य और पारण के बाद व्रत का समापन होगा। रविवार को नहाय-खाय के बाद घरों में तीज के पारंपरिक पकवान बनाने का सिलसिला चला। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सुहागिनों का दो दिवसीय तीज व्रत आरंभ महिलाओं ने पेड़ुकिया, ठेकुआ समेत अन्य प्रसाद तैयार किए। व्रत करने वाली सुहागिन मह...