आरा, अक्टूबर 8 -- चरपोखरी-अमोरजा बाजार में चोरी की घटनाएं Ara News: चरपोखरी-अमोरजा बाजार में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, लोगों में चिंता चरपोखरी, एक संवाददाता। भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति से सोने की आंख गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। इसकी सूचना चरपोखरी बाजार निवासी उपेंद्र शर्मा की ओर से चरपोखरी पुलिस को दी गई। इसे ले लोगों में रोष देखा जा रहा है। चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी -अमोरजा बाजार में आये दिन चोरी की घटनाएं होने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि चरपोखरी बाजार स्थित आदित्य इलेक्ट्रॉनिक से बुधवार को दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी दुकानदार की ओर से सोशल मीडिया पर डालकर चोरों की शिनाख्त की अपील की गई थी। वहीं बीते मंगलवार की दोपहर में गड़हनी स्थित ब...