आरा, अगस्त 25 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने सड़क लूट के मामले में अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ टोला और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ मंगलवार की सुबह गिरफ्तारी के बाद पीरो थाना में गिरफ्तार मसाढ़ टोला निवासी निर्मल यादव के पुत्र कमलेश कुमार और बभनिआंव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह से सघन पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जाता है कि 20 अप्रैल 2024 को पीरो थाना क्षेत्र के अवरैया टोला के पास बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर अपराधियों ने सड़क लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजहाँपुर निवासी रामन...