आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सीबीसीएस) सत्र 2025-29 के सेमेस्टर-3 के छात्र-छात्राओं के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम के परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 31 अक्तूबर से शुरू होकर छह नवंबर तक चलेगी। प्रतिदिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार 31 अक्तूबर को मेजर कोर्स-3, 2 नवंबर को एमजेसी-4, 3 नवंबर को माइनर कोर्स-3 और 4 नवंबर को एमडीसी-3 की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न वहीं 5 नवंबर को एईसी-3 और 6...