Ara News: स्टेशनरी की दुकान में गांजा बेचने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 27 -- स्टेशनरी दुकान से गांजा बरामद Ara News: नगर थाना क्षेत्र के आरा-जमीरा रोड में पुलिस की कार्रवाई 71 ग्राम गांजा, 5,907 रुपए नगद और मोबाइल बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के आरा-जमीरा रोड स्थित स्टेशनरी की दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने गांजा की बिक्री करने का खुलासा किया है। दुकान से गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। वह थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी चंदेश्वर यादव का पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू है। उसकी दुकान से 71 ग्राम गांजा, 5,907 रुपए और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बताया गया कि नगर थाने की पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि आरा-जमीरा रोड स्थित स्टेशनरी दुकान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.