आरा, जुलाई 3 -- Ara News: आरा, हि.सं.। आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में तीयर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अजय पासवान के 24 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, गोपाल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और उसी थाने के हेतमपुर गांव निवासी रामेश्वर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि सुजीत कुमार का रिश्तेदार आरा सदर अस्पताल में भर्ती है। उन्हें देखने के लिए वह अपने दोस्त मंजीत कुमार और धीरज कुमार के साथ बाइक से आरा आ रहा था। उसी दौरान कारीसाथ गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक...