आरा, अगस्त 26 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के द आईवीईवाई वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों और शिक्षकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चियों ने अधिकारियों को तिलक लगा राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। निदेशक पप्पू कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, प्रेम और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर शिक्षिका काजल, जूली, रिया समेत अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: रंगभरो प्रतियोगिता में वाणी, वैष्णवी, आराध्या व क्षमा अव्वलराखी, थाली सजावट और मेहंदी प्रतियोगिता फोटो 8- पीरो के आरएनबी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में भाग ...