आरा, सितम्बर 1 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के फुहां गांव स्थित श्री त्रिदंडी देव ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण देने के नाम पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से करीब 15 हजार रुपये की अवैध उगाही किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की कार्रवाई विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बबुरा गांव निवासी एक व्यक्ति विद्यालय में पहुंचा और खुद को स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जुड़ा बताकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण देने के नाम पर रुपये की मांग की। उसके झांसे में आकर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसे करीब 15 हजार रुपये दे दिए। बाद में मामले की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को हुई, तो इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार ने बताया...