आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: -अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिलहर गांव में गुरुवार की सुबह हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिलहर गांव में गुरुवार की सुबह पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक चिलहर गांव निवासी शंकर खलीफा का 23 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार था। हादसे के बाद अफरा-तफरी मची रही। भाकपा माले नेता सचिव सुनील पासवान ने बताया कि संतोष कुमार सोमवार की सुबह धान की सोहनी करने खेत में जा रहे थे। रास्ते में पोखरा पड़ता है। गर्मी के कारण चक्कर आने से वे पोखरे में गिर गए। काफी देर तक वे नहीं उठे। आसपास के मौजूद लोग पहुंचे, तो देखा कि वह पोखरा मृत पड़े हैं। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्ट...