आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के मामले में बड़हरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मनीछपरा गांव निवासी स्व. सत्यनारायण राय का पुत्र अक्षय कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ युवक का फोटो और वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने वायरल फोटो-वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मचा है। छापेमारी का नेतृत्व बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी कर रही थीं। पुलिस मामले में आ...