आरा, अगस्त 7 -- Ara News: आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना काफी महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए भौकाल दिखाने के चक्कर में उसे जेल जाना पड़ गया। हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद उदवंतनगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। आरोपित थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी धनंजय प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर अंकित कुमार के हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को पांच अगस्त को वीडियो मिला। वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद बुधवार को अंकित कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक...