आरा, अक्टूबर 11 -- फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की पुलिस जांच Ara News: वीडियो वायरल होने के बाद युवा राजद नेता की ओर से थाने में की गयी शिकायत फेसबुक आईडी के आधार पर गाली-गलौज करने वाले की पहचान में जुटी पुलिस आरा। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक युवक की ओर से संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण यादव और विजेंद्र यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने की घटना हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवा राजद नेता अजय कुमार यादव की ओर से गजराजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी राजद नेता अजय कुमार यादव की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रविवार को उनके फेसबुक पर नितिन आर्यन नामक आईडी से एक युवक की ओर से संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव और विजेंद्र यादव को गंदी-गंद...