Ara News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन में दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस की कार्रवाई अभियुक्तों के पास से देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मैगजीन बरामद आरा/बिहिया। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो नाबालिगों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी लक्ष्मण राय का पुत्र प्रकाश कुमार बताया जा रहा है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्त नाबालिग बहोरनपुर और बिहिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों को एक-दूसरे की निशानदेही पर शनिवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। हथियार की बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.