Ara News: सोन में डूबने से मौत की आशंका, नहीं मिला शव
आरा, अगस्त 8 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार की शाम सोन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, देर रात तक शव बरामद नहीं हो सका है। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं और शव की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमता मठिया गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के 55 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार चंद्रवंशी शनिवार की शाम करीब छह बजे खैरा स्थित सोन नदी के किनारे बैठे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी कटने लगी और वह मिट्टी के साथ नदी में जा गिरे।
हादसे के कारण हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.