Ara News: सेवा समाप्ति के बाद भी शिक्षक का हो रहा था भुगतान, बीईओ से स्पष्टीकरण
आरा, जुलाई 17 -- Ara News: आरा, हिप्र.। सेवा समाप्ति के बाद भी शिक्षक के वेतन भुगतान मामले में डीपीओ स्थापना ने आरा मुफस्सिल उत्तरी के बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। आरा मुफस्सिल उत्तरी के कन्या प्राथमिक विद्यालय पिरौटा के तत्कालीन शिक्षक मनीष कुमार ने आवेदन देकर बताया है कि उनकी सेवा एक सितंबर 2025 को ही समाप्त कर दी गयी है। लेकिन, सेवा समाप्ति के बाद भी इनका वेतन भुगतान हो रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि बीईओ की ओर से स्कूल से मिले उपस्थिति विवरणी का मिलान किये बिना ही वेतन भुगतान के लिए बिल तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाता है। डीपीओ ने बीईओ से पूछा है कि क्यों नहीं इस लापवाही को बरतने के आरोप में उच्चाधिकारी को रिपोर्ट कर दी जाये। यह भी पढ़ें- 19 दिन में प्रेरणा ऐप से किये ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 84, वेतन रोका
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.