Ara News: सेवा ज्योति यात्रा निकाल आईटीआई छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश
आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिहिया के छात्रों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा मेरा योगदान' के संदेश के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा संस्थान से जादोपुर गांव पहुंची, जहां सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के खेल मैदान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के लाभों की जानकारी देकर युवाओं को हुनर सीखने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के छात्रों ने अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक उत्थान में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.