Ara News: सेवा, समर्पण, योगदान के तहत आज आरा में होंगे विविध कार्यक्रम
आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: आरा/संदेश। सेवा, समर्पण और योगदान कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को उदवंतनगर, संदेश और आरा विधानसभा में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें पूर्व मंत्री व एमएलसी संतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगे। पहला कार्यक्रम उदवंत नगर मंडल के बेलाऊर सूर्य मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का होगा, जिसका उद्देश्य हरित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इसके बाद संदेश विधानसभा के बिछियाऊ गांव में नशामुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अंत में आरा के धनपुरा स्थित नेत्रहीन विद्यालय में एमएलसी छात्रों से संवाद कर पाठ्य पुस्तक व अन्य सामग्री वितरित करेंगे। इस दौरान गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.