Ara News: सूखी नदी से मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका से सनसनी
आरा, जुलाई 6 -- Ara News: -बड़हरा थाना क्षेत्र के बभनगांवा और इंग्लिशपुर गांवों के बीच की घटना -शरीर पर कई जगह चोट के निशान और शव के पास हथौड़ी मिलने से हत्या करने की आशंका -घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने की जांच -पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल से भेजा गया पटना आरा/बड़हरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बभनगांवा और इंग्लिशपुर गांवों के बीच सूखी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है। महिला के चेहरे सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। दोनों पैर का चमड़ा भी हटा हुआ है, जिससे जलाने की बात कही जा रही है। शव के बगल से लोहे की एक हथौड़ी भी मिली है, जिससे महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.