Ara News: सुधा डेयरी ने ट्रैफिक सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को बांटे हेलमेट
आरा, अगस्त 3 -- Ara News: आरा, एक संवाददाता। सुधा डेयरी आरा की ओर से सामाजिक सरोकार और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए हेलमेट वितरित किया गया। सुधा डेयरी के एमडी अमित कुमार सुमन ने भोजपुर में यातायात व्यवस्था में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु और बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुबोध कुमार शर्मा उपस्थित थे। एमडी ने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कड़ी धूप व विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी हमारे समाज के रक्षक हैं। उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी आम नागरिकों की। ट्रैफिक डीएसपी ने सुधा डेयरी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.