Ara News: सीबीएसई ईस्ट जोन : माउंट लिट्रा के छात्रों ने जीते 18 पदक
आरा, अगस्त 31 -- Ara News: तैराकी और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया जिले का नाम रौशन आरा। बामपाली स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने हाल ही में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2026-27 में तैराकी और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने तीनों चैंपियनशिप में 18 पदक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है और कहा कि ये सफलता हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया।इस सफलता के पीछे कोच अरुण कुमार, राजकमल और रूबी कुमारी का विशेष योगदान रहा,तो वहीं टीम मैनेजर के रूप में पीनू राज वर्मा ने टीम का कुशल नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- जॉ पॉल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.