आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर जिले के 2.85 लाख पेंशनधारियों के खातों में 31.36 करोड़ रुपए मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से भेजे। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनेश कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सीएम की ओर से भोजपुर के अलावा राज्यभर के पेंशनधारियों के खाते में राशि भेजी। इस दौरान डीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन राशि उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में पहुँचने से पेंशनधारियों को सुगम एवं पारदर्शी तरीके से इसका लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...