आरा, अगस्त 16 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के सिन्हा थाना परिसर में शनिवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 2:45 बजे अचानक एक विषैला कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी और जवानों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि देर रात थाना परिसर में कोबरा सांप दिखाई देने के बाद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। पुलिसकर्मी विशम्भरनाथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए सांप को काबू में किया और सुरक्षित तरीके से एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। रविवार की सुबह वन विभाग की सूचना पर स्नेक सेवर रंजन कुमार सिन्हा थाना पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: घर में निकला जहरीला कोबरा, वनकर्मियों ने रेस्क्यू किया उन्होंने सावधानीपूर्वक डिब्बे से कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे...