Ara News: सिंगही में खेलकूद प्रतियोगिता, खेल पखवाड़ा का शंखनाद
आरा, अगस्त 29 -- Ara News: आरा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को क्रीड़ा भारती, भोजपुर विभाग की ओर से राजकेश्वर सिंह चुनमुन देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से हुए आयोजन में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के साथ 29 अगस्त से 11 सितंबर तक चलने वाले खेल पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भोजपुर विभाग के विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं होंगी। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और राष्ट्रप्रेम की जानकारी देते हुए पढ़ाई के साथ खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.