Ara News: सावन मिलन समारोह में झूमे लायंस क्लब आरा अपूर्व के सदस्य
आरा, अगस्त 20 -- Ara News: आरा,निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब आरा अपूर्व की ओर से स्थानीय होटल आरा ग्रैंड में सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डॉ लतिका प्रकाश ने की, संयोजक की भूमिका डॉ रश्मि गुप्ता ने निभाई। समारोह में क्लब के सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। समारोह के दौरान हास्य-व्यंग्य, कजरी गायन, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ मधुकर प्रकाश, पूनम श्रीवास्तव, रागिनी सिन्हा, मृत्युंजय सिन्हा, मुकुल विकास श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, संतोष सहाय, नीतू कुमारी, फूल कुमारी, अरुण सिन्हा, रणवीर सिन्हा, शोभा सिन्हा, रोहित तिवारी और पिंकी तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.