आरा, अगस्त 11 -- Ara News: - महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद दिन भर रखा उपवास -जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगी रहीं लंबी कतारें आरा, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेवशिवालयों में भक्तों की भीड़ सावन माह की शिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए आरा शहर समेत जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तों ने शहर समेत जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर, महादेवा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, महाजन टोली स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, रमना स्थित आशुतोष मंदिर, कतीरा के सहदेव गिरी मंदिर, नवादा के नर्वदेश्वर मंदिर, शिवगंज शिव मंद...