आरा, अक्टूबर 26 -- जनता दरबार में 14 मामलों की सुनवाई Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। इज ऑफ लिविंग के तहत जगदीशपुर में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने 14 मामलों की सुनवाई की। इनमें पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आवास योजना, पंचायत भवन, छठ घाट, प्रमाण पत्र और फसल क्षतिपूर्ति से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। जगदीशपुर वार्ड संख्या 13 के मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन सात महीने से बंद है। एसडीएम ने बीडीओ को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पेंशन बहाल कराने का निर्देश दिया। बभनियाव के गणेश सिंह ने बायोमेट्रिक गड़बड़ी के कारण दूसरे व्यक्ति द्वारा राशन उठाव किए जाने की शिकायत की। हरदियां के मठिया निवासी युवराज सिंह और संतोष यादव तथा रामदास टोला निवासी सहविर सिंह ने राशन कार्ड संबंधी समस्याएं रखीं। गीता द...