आरा, अगस्त 17 -- Ara News: -भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार में रविवार की देर रात हुआ यह हादसा -पूर्व विधायक के पिता की पुण्यतिथि पर चल रहा था कार्यक्रम, दिन में पहुंचे थे लालू यादव आरा, हि.टी.। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार में रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक डीजे ट्रस (सेटअप फ्रेम) गिरने से कई लोग जख्मी हो गए। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं, जिनका सिर फट गया है। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीजे वाहन से भिड़कर बाइक सवार जख्मी हादसे का विवरण घायलों में जिले के ही नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजू शर्मा के पुत्र पिंटू विश्वकर्मा और पश्चिम बंगाल निवासी सतीश मंडल शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी...