आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: शाहपुर। बनाही रेलवे-स्टेशन रोड स्थित रुद्रनगर निर्माणाधीन डायवर्सन छेर नदी में डूबने से मौत पर नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के शोभीटोला निवासी मृतक सचिन रवानी और संदीप रवानी के पीड़ित परिवारो से सांसद सुदामा प्रसाद मिले। दुख की इस घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त किया। परिजनों को समुचित राहत, आवास सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, बैजू कुशवाहा, सुरेन्द्र पासवान सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...