Ara News: सांसद ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्या
आरा, अगस्त 21 -- Ara News: शाहपुर, निसं। सांसद सुदामा प्रसाद ने शाहपुर में मंगलवार को हुए जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया। जन संवाद कार्यक्रम मे जमीन विवाद, सड़क, बिजली की समस्या, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या, अतिक्रमण से खाली करवाने संबंधी मामला एवं आवासीय भूमि उपलब्ध कराने समेत 70 से अधिक मामले आये। जनसंवाद में ज्यादातर शिकायत भूमि विवाद से संबंधित थे। शाहपुर के पुराना सब्जी मार्केट में शौचालय बनवाने की मांग और वार्ड नंबर आठ में सड़क बनवाने की मांग की गई। पोखरा पर बसे नौ परिवारों का घर बिना नोटिस दिए ही तोड़े जाने का मामला भी आया, जहां लोगों ने बताया कि हमलोग 30 सालों से ज्यादा समय से रह रहे हैं और हमे यहां से बिना नोटिस ही खाली करवाया जा रहा है सीओ द्वारा। छोटकी सहजौली गांव में जल निकासी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.