आरा, अक्टूबर 22 -- श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में शामिल होने की अपील Ara News: बिहार केसरी की जयंती पर 25 को पटना के बापू सभागार में समारोह, सांसद ने की शामिल होने की अपील सांसद का कायमनगर में हुआ भव्य स्वागत, दिवंगत रामकुमार सिंह के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना आरा, निज प्रतिनिधि । बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आगामी 25 अक्तूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए राज्यसभा सांसद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भोजपुर समेत बिहारवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। डॉ. सिंह ने गुरुवार को आरा के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में यह अपील की। आरा आग...