आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग ने फिर पकड़ा जोर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल सहार, संवाद सूत्र। सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एएनएम के भरोसे प्रसव कराए जाने के दौरान एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की स्थायी तैनाती की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी रवींद्र पंडित उर्फ भानु पंडित की पुत्री चंचल कुमारी को प्रसव के लिए सहार सीएचसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अभिषेक...