आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार अंचल के अमीनों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत अमीनों ने कार्य के दौरान काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। अमीनों ने बताया कि उनकी लंबित मांगों के निदान को लेकर 15 मई को सचिव राजस्व एंव भूमि सूधार बिहार के वार्ता के बाद समझौता पर ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहरसा : मांगों को लेकर अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध काला बिल्ला लगाकर तीन अक्टूबर तक कार्य करने, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने और मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी छह...