आरा, अगस्त 23 -- Ara News: -वर्तमान में डिग्री महाविद्यालय की कक्षाएं मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चौरी उच्च विद्यालय में संचालित सहार, संवाद सूत्र।

स्थल चयन का निरीक्षण प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय के लिए स्थल चयन को लेकर रविवार को भोजपुर के एडीएम शशि शेखर सहार पहुंचे। उनके साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय और जिला राजस्व प्रभारी मीनू कुमारी भी मौजूद रहे। डीएम के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों की टीम को संभावित स्थलों के निरीक्षण के लिए सहार भेजा गया था।

भौतिक स्थिति का आकलन इस दौरान टीम ने पूर्व से नामांकित एकवारी के खेल मैदान और गुलजारपुर के चौरंगी स्थित स्थल का निरीक्षण किया। अंतिम निर्णय लेने से पहले इन दोनों स्थानों की भौतिक स्थिति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रूप से स्थल का चयन डीएम की ओर से ही क...