आरा, अगस्त 12 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भीषण उमसभरी गर्मी के बीच करीब आठ घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान बीच-बीच में थोड़े समय के लिए बिजली आई, लेकिन उमसभरी गर्मी में वह राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं थी। पूरे दिन में लंबी बिजली कटौती के कारण घरेलू कार्य, व्यापारिक गतिविधियां और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। बिजली नहीं रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ा। वहीं बिजली पर निर्भर छोटे व्यवसायों का कामकाज भी बाधित रहा। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी सुविधाओं में भ...