आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए, वहीं बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण भी बंद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती से पहले विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। यदि पहले से जानकारी दे दी जाती, तो लोग अपने जरूरी कार्यों की योजना बना सकते थे। अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...