Ara News: सहार में आरा सांसद सुदामा प्रसाद का जनसंवाद कार्यक्रम
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में शनिवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद मिलने की समस्या का मुद्दा पर गंभीर चिंता जताई गई। कार्यक्रम में सांसद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समाधान को लेकर बातचीत की। इस दौरान किसानों ने खाद की कमी, मूल्य वृद्धि और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
समस्याएं उठाई गईं जनसंवाद में जमीन विवाद, शिक्षा, मनरेगा, सड़क, बिजली, राशन, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, अतिक्रमण हटाने तथा आवासीय भूमि उपलब्ध कराने समेत 50 से अधिक मामलों को ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखा। कुछ ग्रामीणों ने खड़ाव चतुर्भुज पंचायत में पंचायत सरकार भवन के कभी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.