Ara News: सहार प्रखंड मुख्यालय से आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
आरा, अगस्त 11 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा सहार प्रखंड मुख्यालय से निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व बीडीओ जनार्दन तिवारी करेंगे। जानकारी के अनुसार, तिरंगा यात्रा में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर सहार बाजार एवं प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः प्रखंड परिसर में समाप्त होगी। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.